★!! विवाह रेखा का महत्व !!★ *Astrologer Rupesh Chaubey* ★...
★!! विवाह रेखा का महत्व !!★
*Astrologer Rupesh Chaubey*
★हस्तरेखा से हम किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे मे पता लगा सकते है। हस्तरेखा में हाथ देखकर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में कई बातों का पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा से भविष्य के बारे में कई गुप्त बातें का पता लगाया जा सकता है। हाथ में बनने वाली रेखाएं जीवन के किसी न किसी पहलु को बारे में बताते है। आज इस लेख में हम हस्तरेखा के आधार पर कुछ विशेष बातों के बारे में बता रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में बुध क्षेत्र के पास से विवाह रेखा के साथ और भी दो-तीन रेखाएं है तो ऐसा व्यक्ति जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ साथ और भी कई अन्य महिलाओं के साथ संबंध रखता हैं। ऐसे व्यक्ति अपने साथी के प्रति वफादार नहीं रहते।
★अगर हाथ में शुक्र पर्वत पर टेढ़ी मेढ़ी रेखा में कई सारी रेखाएं बन रहीं हैं तो व्यक्ति के जीवन में किसी महिला या पुरुष का स्थान खास होता है। हाथ में गुरु पर्वत पर तिल का निशान होने पर व्यक्ति के विवाह में कई परेशानी आती हैं। इनको हर काम में मेहनत से कठिनाए से सफलता मिलती है। हाथ में शनि पर्वत पर तिल का निशान होने पर व्यक्ति के विवाह में देरी होती है। ऐसे व्यक्ति को अपने वैवाहिक जीवन में सुख भी नहीं मिलता।
★हाथ में विवाह रेखा अपने शुरुआत में एक रेखा है आगे जा कर दो या दो से अधिक रेखाओं में बट रहीं है तो व्यक्ति अपने जीवन में अपने साथी के अलावा कई अन्य संबंध रखता है। हृदय रेखा से अरेंज्ड मैरिज या लव मैरिज होने का पता लगा सकते हैं
★हृदय रेखा से व्यक्ति के जीवन की प्रकृति, जीवन साथी कैसा होगा इत्यादि को समझा जा सकता है। हृदय रेखा तर्जनी उंगली से आरंभ होकर हथेली को पार करते हुए कनिष्ठा तक जाती है। जिन व्यक्तियों की हाथों में यह गहरी और स्पष्ट होती है उनके प्रेम संबंधों में उन्हें सफलता मिलती है, और उनका प्रेम विवाह होता है। कभी कभी हथेली पर यह बहुत कम या अधिक रेखाएं देखने को मिलती हैं। जिन जातकों में यह स्पष्ट नहीं होती या इसका झुकाव नीचे की तरफ होता है, तो ऐसे व्यक्तियों की अरेंज मैरिज होती है
View more on Facebook
- ← पूजा सुपारी के 10 ऐसे उपाय, जो बदल देंगे आपके मुसीबत करे खा...
- कुंडली मे पितृदोष, तो सोमवार को करें यह उपाय, एक टोटके से खु... →
Leave a Message